डीएनए जांच कराना चाहते हैं टॉम जोन्स

लॉस एंजेलिस, 3 नवंबर (आईएएनएस)। गायक टॉम जोन्स अपनी डीएनए जांच कराना चाहते हैं।

जोन्स को हमेशा से ही अपनी त्वचा के रंग को लेकर असमंजस रही है और इसीलिए वह जानना चाहते हैं कि उनके शरीर में किसी ‘काले वर्ण’ के इंसान का खून है।

‘फीमेल फर्स्ट डॉट कॉम डॉट यूके’ वेबसाइट की र्पिोट के अनुसार, जोन्स के काले और सफेद रंग के बाल एफ्रो-स्टाइल में है और उनकी त्वचा का रंग भी अलद है और इसीलिए वह भविष्य में अपने पारिवारिक पृष्ठभूमि की बेहतर समझ के लिए यह जांच कराना चाहते हैं।

जोन्स ने ‘ज टाइम्स’ पत्रिका को बताया, “कई लोगों को अब भी लगता है कि मैं काला हूं। मैंने जब पहली बार अमेरिका आकर रेडियो में गाना शुरू किया, तो मुझे सुनने वाले असल मैं मुझे सामने देखकर मेरे गोरे रंग से हैरान रह गए। मेरे बालों के कारण अब भी कई काले लोग कहते हैं कि मैं बस गोरा पैदा हो गया।”

जोन्स इस जांच से अपनी मां फ्रैडा के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, जो वेल्स की थीं।

गायक ने कहा, “मैं अपनी डीएनए जांच कराने वाला हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493