नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने गुरुवार को सात सरकारी कंपनियों (पीएसयू) – बीएसएनएल, एमटीएनएल, बीबीएनएल, टीवीआईएल, आईटीआई, सी-डीओटी और टीईसी के बीच तालमेल की ‘रणनीतिक योजना’ का खुलासा किया।
डीओटी के मुताबिक, उसके अंतर्गत आनेवाले संगठन और सरकारी कंपनियों तालमेल के साथ काम करेंगे तथा ‘रणनीतिक योजना’ की सिफारिशों को लागू करने के बाद विभिन्न व्यापारिक अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम होंगे।
संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “हम इस पहल पर आगे बढ़ रहे हैं।”
मंत्री ने कहा, “हमने विभिन्न क्षेत्रों की पहचान की है, हमारी टीम इस पर काम कर रही है, जिसमें तालमेल बनाकर कार्यबल को प्रशिक्षण देने का काम, कानूनी मुद्दों का निपटारा और खाली स्थानों का उपयोग किया जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath