डीजल ने वाकर के लिए श्रद्धांजलि गीत गाया

लॉस एंजेलिस, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फिल्म श्रृंखला के अपने सह-अभिनेता पॉल वाकर के लिए रचित श्रद्धांजलि गीत ‘सी यू अगेन’ की कुछ पंक्तियां गाईं। वाकर की वर्ष 2013 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक,’ऑन डिमांड एंटरटेनमेंट’ के साथ एक साक्षात्कार में डीजल इस गाने को गुनगुनाते नजर आए। ‘फ्यूरियस 7’ के प्रचार के लिए यह गाना मूल रूप से विज खलीफा और चार्ली पथ ने रिकॉर्ड किया था।

डीजल ने गाया, “इट्स बी ए लॉन्ग डे विदआउट यू, माय फ्रेंड/एंड आइ विल टेल यू अबाउट इट वेन आई सी यू अगेन।”

उन्होंने गाया, “वी हैव कम ए लान्ग वे फ्रॉम व्हेयर वी बिगैन/ओ आइ विल टेल यू” इसके बाद वह रुक गए और मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देखकर कहा, ‘आप समझ गए होंगे’।

‘सी यू अगेन’ गाना ‘फ्यूरियस 7’ के साउंडट्रैक अलबम में शामिल है, जो बिलबोर्ड 200 पर दूसरे नंबर पर चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493