डीजे कायगो के लिए पार्टी का आयोजन करेंगी सनी लियोन

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सनी लियोन नॉर्वेजियन डीजे और संगीत निर्माता कायगो के रविवार को मुंबई में कार्यक्रम के बाद उनके लिए पार्टी की मेजबानी करेंगी।

कायगो ओला सनबर्न एरिना में प्रस्तुति देने के लिए भारत आ रहे हैं। वह यहां तीन शहरों का दौरा करेंगे। वह 24 नवंबर को हैदराबाद, 25 नवंबर को नई दिल्ली और 26 नवंबर को मुंबई में प्रस्तुति देंगे।

सनी कायगो के लिए जिस पार्टी का आयोजन करेंगी, उसके मेहमानों की सूची में सलमान खान, कैटरीना कैफ और मलाइका अरोड़ा खान जैसे कई सितारे शामिल हैं।

सनी ने एक बयान में कहा कि उन्होंने कायगो को बताया है कि भारतीय प्रशंसकों में कितना उमंग और उत्साह होता है और वह खुद भी उनसे मुलाकात के लिए उत्साहित हैं।

फिलहाल, सनी आगामी फिल्म ‘तेरा इंतजार’ में नजर आने को तैयार हैं। इसमें अरबाज खान, आर्य बब्बर, सुधा चंद्रन और सलिल अंकोला जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493