मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। लोकप्रिय अमेरिकी डीजे डिप्लो ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के ‘फुर्र’ गीत के लिए हाथ मिलाया है।
शाहरुख ने ट्विटर पर डिप्लो के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।
तस्वीर में शाहरुख सफेद रंग की टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं, वहीं अमेरिकन डीजे काले रंग की टी-शर्ट में सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।
शाहरुख ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “‘डिप्लो ने फुर्र’ के लिए काम किया। इसमें एक भमिका निभाई और उनकी जैकेट। धन्यवाद।”
लिस्बन, स्पेन में इस गीत की शूटिंग हो चुकी है।
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ‘जब हैरी मेट सेजल’ में अनुष्का शर्मा भी हैं।
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘जब हैरी मेट सेजल’ चार अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है।
‘जब हैरी मेट सेजल’ में शाहरुख और अनुष्का की यात्रा यूरोप में दिखाई जाएगी।
dharmpath.com dharmpath