डीपे के लिए मैनचेस्टर युनाइटेड ने दिए 2.50 करोड़ डालर

लिस्बन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने नीदरलैंड के खिलाड़ी मेमफिस डीपे के साथ चार साल के अनुबंध के लिए दो करोड़ 50 लाख डॉलर देने को तैयार हो गया था। वेबसाइट फुटबाल लीक्स ने इस बात का खुलासा किया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सोमवार को लीक हुए समझौते के प्रावधानों के अनुसार जून 10 से 30 जून 2015 के बीच डीपे को 853,875 डॉलर मिले थे।

इसके बाद मैनचेस्टर युनाइटेड ने उन्हें 2015-16 के सत्र के लिए 74 लाख डॉलर दिए। बाकी 2016-2019 के अगले तीन सत्रों के लिए उन्हें हर सत्र में 55 लाख डॉलर देने का अनुबंध हुआ है।

अगर डीपे अपना अनुबंध पूरा कर लते हैं तो उन्हें दो करोड़ 50 लाख डालर की कुल रकम प्राप्त होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493