‘डीसी सुपर पेट्स’ की रिलीज 2020 तक के लिए टली

लॉस एंजेलिस, 23 मई (आईएएनएस)। वार्नर ब्रदर्स की एनीमेशन फिल्म ‘डीसी सुपर पेट्स’ की रिलीज की तारीख को 2022 तक के लिए टाल दिया गया है।

डेडलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टूडियो ने कहा कि फिल्म पहले मई 2021 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह एक साल बाद 22 मई, 2022 को रिलीज होगी।

इसे जारेड स्टर्न और सैम लेविन ने निर्देशित किया है एवं पैटी हिक्स इसकी निर्माता हैं। यह कैपस्टोन फ्रैंचाइज पर आधारित है।

वार्नर ब्रदर्स की अगली डीसी प्रॉपर्टी ‘द जोकर’ 4 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। ‘द बैटमैन’ के रिलीज के लिए स्टूडियो ने 25 जून, 2021 की तारीख को निर्धारित किया है और ‘सुसाइड स्क्वाड’ 6 अगस्त, 2021 को रिलीज होगी।

अन्य डीसी स्पिन ऑफ ‘बर्ड्स प्री’ 7 फरवरी, 2020 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493