डीस्पोर्ट चैनल करेगा भारत में नेस्कार डेटोना-500 का प्रसारण

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेट अमेरिकी रेस के नाम से लोकप्रिय डेटोना-500 रेस का लुफ्त अब भारतीय दर्शक भी उठा पाएंगे।

भारत में इस प्रतियोगिता का प्रसारण टेलीविजन चैनल-डिस्कवरी के डीस्पोर्ट पर किया जाएगा। इसका प्रसारण 26 फरवरी, 2017 को होगा।

‘नेशनल एसोसिएशन फॉर स्टोक कार ऑटो रेसिंग (नेस्कार)’ की डेटोना-500 रेस की शुरुआत भारतीय समयानुसार 26 फरवरी को 1.30 बजे होगी।

नेस्कार डेटोना-500 रेस का आयोजन हर साल फ्लोरीडा के डेटोना में होता है। इसकी शुरुआत 1959 में हुई थी। इस रेस को सुपरबॉल कार रेसिंग के नाम से भी जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493