डीस्पोर्ट रिकार्ड 11 करोड़ भारतीय परिवारों तक पहुंचा

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। डिस्कवरी कम्युनिकेशन्स के प्रमुख स्पोर्ट्स टीवी चैनल डीस्पोर्ट ने भारत में 11 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है।

चैनल ने भारत में अपने संचालन के पहले साल के अंदर इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल किया है और इसका वितरण नेटवर्क सभी डीटीएच एवं केबल प्लेटफॉर्म्स तक फैल चुका है। भारत के कुछ प्रतिष्ठित खेल कार्यक्रमों के प्रसारण के एक्सक्लुजिव अधिकारों के साथ चैनल अपने दर्शकों के लिए लाईव प्रोग्रामिंग पेश करता है।

क्रिकेट के दायरे से बाहर आकर हर तरह के खेलों से भारतीय दर्शकों का मनोरंजन करना चैनल का उद्देश्य है। डीस्पोर्ट मोटरस्पोर्ट्स व गोल्फ के लिहाज से इस साल शीर्ष पायदान के चैनलों में शामिल हो गया है। कार और बाईक रेसिंग में इसने 72.9 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इसके अलावा गोल्फ में दूसरे स्थान के साथ 32.2 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है।

डीस्पोर्ट ने 2018 निदाहास ट्राफी और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2018 के साथ भारतीय दर्शकों को खूब रोमांचित किया है। फुटबॉल में ब्राजीलियन लीग, मेजर लीग सॉकर और चाइनीज सुपर लीग के एक्सक्लुजिव अधिकार चैनल के पास हैं। गोल्फ में यह दुनिया के 4 बड़े पीजीए टूर्स में से तीन का प्रसारण करता है जिसमें ऐतिहासिक ब्रिटिश ओपन, पीजीए चैम्पियनशिप और ऑगस्टा मास्टर्स शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493