डी नीरो ने डीकैप्रियो से परिचय करवाया : स्र्कोसेसे

न्यूयॉर्क, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर फिल्मकार मार्टिन स्र्कोसेसे ने खुलासा किया है कि रॉबर्ट डी नीरो ने उनका परिचय लियानाडरे डीकैप्रियो से करवाया था।

डी नीरो और डिकैप्रियो ने फिल्म ‘द बॉयज लाइफ’ (1993) में साथ काम किया था।

ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में स्र्कोसेसे ने कहा, “(उन्होंने कहा) ‘एक बच्चा है, लियो डिकैप्रियो। वास्तव में बहुत अच्छा है। आप कभी इसके साथ काम करेंगे।”‘

‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, फिल्मकार ने डी नीरो की सलाह पर सबसे पहले ‘गैंग्स ऑफ न्यूयॉर्क’ में डीकैप्रियो के साथ काम किया और फिर ‘द एविएटर’, ‘द डिपार्टेड’ और ‘शटर आइलैंड’ जैसी फिल्मों में काम किया। 2015 में स्र्कोसेसे ने शॉर्ट फिल्म ‘द ऑडिशन’ डी नीरो और डीकैप्रियो को लेकर बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493