डूडल पर दिखी ममत्व की छांव

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। सर्द सुबह को अपने आगोश एवं चिलचिलाती दुपहरी को अपने आंचल से छुपा लेने वाली मां को दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने मातृ दिवस पर सलाम किया। इस क्रम ने उसने अपने होम पेज डूडल को हर रूप में मां के लिए समर्पित किया।

गूगल खास मौकों पर डूडल को विशेष रूप से तैयार करता है। रविवार को मातृ दिवस या मदर्स-डे के अवसर पर भी उसने कुछ ऐसा ही किया। डूडल पर बत्तख, खरगोश, बिल्ली एवं एक महिला को अपने जीवन की धुरी यानी अपने बच्चों के साथ दिखाकर मां को नमन किया। इसमें एक मां की ममता, स्नेह, लाड-दुलार व अपने बच्चे के प्रति उसका प्यार साफ झलक रहा था।

उल्लेखनीय है कि वैसे तो हर दिन मां का ही होता है, लेकिन हर साल मई माह के दूसरे रविवार को मातृ दिवस के रूप में मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493