न्यूयॉर्क, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता मैथ्यू स्टेटन ‘मैट’ बोमर, वार्नर ब्रदर्स की डीसी यूनिवर्स स्ट्रीमिंग सर्विस की ड्रामा श्रंखला ‘डूम पेट्रोल’ की टीम में शामिल हुए हैं।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, बोमर इस लाइव-एक्शन श्रंखला में नकारात्मक व्यक्ति की आवाज देंगे और फिर लैरी ट्रेनर के किरदार में फ्लैशबैक सीक्वेंस में दिखेंगे। मैथ्यू जुक बिल्कुल नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे।
‘डूम पेट्रोल’ का प्रीमियर 2019 में होगा।
कॉमिक कॉन में डीसी यूनिवर्स प्रजेंटेशन के हिस्से के रूप में बोमर की कास्टिंग का खुलासा बुधवार को किया गया था।
dharmpath.com dharmpath