डेंगू से उबर रहीं नीलू कोहली, जल्द शुरू करेंगी काम

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। डेंगू से उबर रहीं अभिनेत्री नीलू कोहली का कहना है कि वह जल्द ही महेश भट्ट के लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘नामकरण’ की शूटिंग शुरू करेंगी। इसमें वह हरलेन खन्ना की भूमिका में हैं।

नीलू ने शुक्रवार को कहा, “मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया और 15 दिनों तक आराम की सलाह दी गई। अब मैं काम पर वापस जाने के लिए स्वस्थ हूं। कमजोरी अब भी है, जो समय के साथ ठीक हो जाएगी।”

उन्होंने कहा, “कल या कल के बाद से शूटिंग की तैयारी कर रही हूं।”

‘नामकरण’ का प्रसारण टेलीविजन धारावाहिक स्टार प्लस पर होता है। इसमें अदिति राठौर, जैन इमाम और रागिनी शाह प्रमुख भूमिका में हैं।

नीलू ने कहा, “मैंने गुलफाम खान, सायंतनी गुप्ता, जैन, अदिति सहित अपने ‘नामकरण’ परिवार के सभी को मिस किया। हम सेट पर खूब मस्ती करते हैं।”

उन्होंने कहा, “लेकिन, मैंने घर पर भी अच्छा समय बिताया। मेरा बेटा (साहेब) छह महीने बाद घर वापस आया, वह मर्चेट नेवी में है। मेरी बेटी साहिबा भी छह साल बाद घर आई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493