डेजर्ट स्टॉर्म-2018 के लिए तैयार संतोष

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय बाइक रेसर सी.एस. संतोष आगामी डेजर्ट स्टॉर्म-2018 रैली के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इस रैली की शुरुआत रविवार से हो रही है। संतोष इसमें जीत हासिल करने की हर कोशिश करेंगे।

पिछले साल इस रैली में संतोष को पीठ में चोट की समस्या से जूझना पड़ा था और इस कारण वह तीन माह के लिए बाहर हो गए। इस साल टीम को आशा है कि वह घरेलू जमीं पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

डेजर्ट स्टॉर्म रैली के तीन बार के विजेता इसमें हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम की तरफ से हिस्सा लेंगे।

संतोष ने इस रैली के लिए अपनी तैयारियों के बारे में कहा, “मैं आश्वस्त हूं कि यह साल मेरे लिए डेजर्ट स्टोर्म रैली में पिछले साल की तरह खास होगा। मुझे यहां राजस्थान के रेगिस्तान में रेसिंग करना अच्छा लगता है।”

डेजर्ट स्टॉर्म रैली-2018 में हीरो 450 आरआर बाइक पहली बार हिस्सा ले रही है। इस बाइक ने इस साल डकार रैली में अच्छा प्रदर्शन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493