डेजी शाह ने जन्मदिन से पहले मनाया जश्न

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री डेजी शाह ने अपनी मां के साथ एनजीओ स्माइल फाउंडेशन पहुंचकर अपने जन्मदिन से एक दिन पहले यहां के बच्चों के साथ अपना जन्मदिम्न मनाया। उनका 34वां जन्मदिन शनिवार को है।

‘जय हो’ अभिनेत्री ने शनिवार को अपनी तस्वीरें साझा की, जिसमें वह बच्चों के साथ डांस करती और केक काटती नजर आ रही हैं।

डेजी ने कहा, “स्माइल फाउंडेशन के बच्चों के साथ शानदार समय बिताया। वे बहुत-ही प्यारे हैं। यह पहली बार है जब मैंने इन प्यारे बच्चों के साथ अपने जन्मदिन से एक दिन पहले जश्न मनाया।”

उन्होंने कहा, “मैंने उनके साथ बहुत मजे किए। उन्होंने गाया, डांस किया और मुझसे बचपन की यादों के बारे में पूछा। इस तरह के क्षण जीवन को शानदार बनाते हैं।”

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपनी, मां और बच्चों के साथ तस्वीरें और वीडियों पोस्ट की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493