डेटिंग एप पर होगी एना हैथवे की नई फिल्म

लॉस एंजेलिस, 25 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एना हैथवे अपने नए रोमांटिक हास्य फिल्म को लेकर जल्द ही आने वाली हैं, जो डेटिंग एप की खमियों व कमियों पर आधारित होगी और इन खामियों के चलते क्या दिलचस्प घटनाएं होती हैं, इसे दर्शाएगी।

वह इस फिल्म का निर्माण करने के साथ ही इसमें अभिनय भी करेंगी।

वेबसाइट ‘डेडलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, 34 वर्षीय अभिनेत्री के मन में फिल्म बनाने की योजना आई और इसके लिए वह एसटीके फिल्म्स के एबी कोहन और मार्क सिल्वरस्टीन के साथ काम कर रही हैं, जो इस फिल्म के सह-लेखक भी हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

फिल्म ‘हाउ टू बी सिंगल’ में काम कर चुके कोहन और सिल्वरस्टीन ने कहा, “एसचटीएक्स के लांच होने के बाद से हम एनी के साथ काम करने का मौका तलाश रहे थे और जब वह इस योजना के साथ आईं, तो हम फौरन जान गए कि हम उनके साथ यह फिल्म कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि यह आज के दौर की समकालीन और प्रामाणिक कहानी है, जो एक पीढ़ी की भावनाओं को पेश करती है, जो सही साथी की तलाश में मोबाइल और टैबलेट पर स्वाइप करते रहते हैं।

उनके मुताबिक, “जैसा कि प्रौद्योगिकी ने जोड़े मिलाने के लिए एक नए दौर का आगाज किया है तो इससे कई हास्यास्पद घटनाएं भी सामने आती हैं और एनी इसे मजाकिया, प्रासंगिक और अलग अंदाज में दिखाना चाहती हैं।”

फिल्म के निर्देशक का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

हैथवे की पिछली फिल्म ‘कोलोसल’ थी और उनकी अगली फिल्म ‘ओसंस-8’ है, जिसके जून में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493