‘डेडपूल 2’ के शीर्षक किरदार में बदलाव नहीं : डेविड लेच

लॉस एंजेलिस, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘डेडपूल 2’ के निर्देशक डेविड लेच का कहना है कि वह श्रृंखला की पहली फिल्म के शीर्षक किरदार में कोई बदलाव नहीं करेंगे।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 2016 की सुपरहीरो फिल्म ‘डेडपूल’ का सीक्वल बनाया जा रहा है। श्रृंखला की दूसरी फिल्म के निर्देशक लेच का कहना है कि वह टिम मिलर के निर्देशन में बनी मूल फिल्म के किरदार में बुनियादी बदलाव नहीं करेंगे।

लेच ने सिनेमा ब्लेंड मैगजीन को बताया, “मुझे लगता है कि हमें सबकी पंसदीदा इस फिल्म का सम्मान करना चाहिए। हर किसी को यही उम्मीद है। हमें इसे अपनी तरह से खास बनाने की कोशिश करनी होगी। लेकिन डेडपूल के डीएनए में बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। वह सबका पसंदीदा किरदार है, इसलिए हम इस फिल्म में उसमें बदलाव नहीं करेंगे।”

फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493