डेनमार्क पुराने एफ-16 विमानों को एफ-35 से बदलेगा

डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स लोइके रासमुसेन ने रक्षा मंत्री पीटर क्रिटेनसेन के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में 27 एफ-35 लड़ाकू विमान खरीदने की घोषणा की।

रासमुसेन ने कहा, “इन विमानों को खरीदने का लक्ष्य शस्त्र क्षमता में बढ़ोतरी करना नहीं है। हम इन विमानों को पुराने विमानों की जगह तैनात करेंगे।”

क्रिटेनसेन के मुताबिक इस 27 लड़ाकू विमानों को खरीदने पर 20 अरब डेनिश क्रोनर (3.06 अरब डॉलर) का खर्च आएगा।

वहीं, स्थानीय मीडिया के मुताबिक डेनमार्क की आम जनता इन विमानों को खरीदने के फैसले के खिलाफ है। राजनीतिक वेबसाइट एलटिंगेट द्वारा करवाए गए एक सर्वेक्षण में 59 फीसदी डेनमार्क के नागरिकों ने इतनी महंगी खरीदारी को सही नहीं बताया। केवल 25 फीसदी जनता ने ही इसे सही ठहराया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493