डेनमार्क में बर्तन पर मिले उंगलियों के 5,000 साल पुराने निशान

लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। पुरातत्वविदों ने 5,000 साल पुराने चीनी मिट्टी के बर्तन पर उस शख्स की उंगलियों के निशान पाएं हैं, जिसने इन बर्तनों को बनाया था।

‘कीप बीकर’ नाम से पहचाने जाने वाले इस बर्तन की पेंदी सपाट है, और गर्दन कीप के आकार की है।

इस तरह के मिट्टी के बर्तन कीप बीकर संस्कृति (4000-2800 ईसा पूर्व) की विशेषता है, जो स्कैंडिनेविया और यूरोप के समतल मैदानी इलाकों में शुरुआती कृषि समाज को प्रदर्शित करता है।

इसे डेनमार्क के दक्षिणी तट लोलांड पर टुकड़ों में पाया गया है।

लोलांड फाल्स्टर ने संग्रहालय के पुरातत्वविद लाइन मैरी ओलेसन ने डिस्कवरी न्यूज को बताया, “हमें उस स्थान से तीन बीकर मिले हैं, जिनमें से एक बीकर अपने वास्तविक आकार में मिला और उसमें कुछ खाद्य पदार्थ भी रखा गया था। प्रतीत होता है कि इसे किसी विशेष रस्म के तहत रखा गया था।”

ओलेसन और उनके सहयोगियों को पिछले साल इसी जगह से 5,500 साल पुरानी चकमक पत्थर की कुल्हाड़ी उसके मूंठ सहित मिली थी।

बीकर को डैनिश नेशनल म्यूजियम में लाया गया जहां पर विशेषज्ञों ने पाया कि उसकी आतंरिक पृष्ठ पर उंगलियों के निशान हैं।

ओलेसन ने कहा, “ये (उंगलियों के निशान) जरूर ही बर्तन बनाते समय छूट गए होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493