डेनमार्क में बीते साल पवन ऊर्जा की रिकॉर्ड खपत

कोपेनहेगेन, 12 जनवरी (आईएएनएस)। डेनमार्क ने बीते साल 2017 में पवन ऊर्जा की खपत के मामले में नया रिकार्ड स्थापित किया है। दानिश ऊर्जा मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी औपचारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2017 में डेनमार्क में पवन ऊर्जा की खपत में 43.4 फीसदी का इजाफा हुआ, जोकि पिछले साल 42 फीसदी के रिकॉर्ड से ज्यादा है।

डेनमार्क ने 2020 तक देश में उत्पादित कुल पवन ऊर्जा का 50 फीसदी उपयोग में लाने लक्ष्य रखा है।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के मुताबिक, ऊर्जा, उपयोगिता व जलवायु मंत्री लार्स क्रिस्टियन लिलेहोल्ट ने कहा, “पवन ऊर्जा का रिकॉर्ड उत्पादन करके डेनमार्क ने विश्व मानचित्र पर हरित ध्वज स्थापित कर दिया है। हमने एक बार और दुनिया को यह दिखा दिया कि डेनमार्क के पास विश्व की सबसे अच्छी ऊर्जा प्रणाली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493