डेप को हो सकती है 10 साल की जेल

लॉस एंजेलिस, 26 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप को अपने पालतू कुत्तों को गैरकानूनी रूप से ऑस्ट्रेलिया ले जाने के लिए 10 साल जेल की सजा हो सकती है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, एक ऑस्ट्रेलियाई सीनेट समिति ने कहा कि यदि यह मामला न्यायालय में जाता है और 51 वर्षीय डेप दोषी ठहराए जाते हैं, तो उन्हें 10 साल जेल या 2,65,000 डॉलर का जुर्माना हो सकता है।

गौरतलब है कि डेप महीने की शुरुआत में अपने दो पालतू कुत्तों पिस्टल एवं बू के साथ अपने निजी जेट विमान में ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश कर वहां के संगरोध कानून की अवहेलना की थी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जांच में पाया गया कि डेप, उनके सह-यात्री और विमान कर्मचारियों ने पालतु कुत्तों को साथ लाने का खुलासा नहीं किया था और बात विमान के ऑस्ट्रेलिया में उतरने के बाद पता चली, जब कुत्तों की तस्वीर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493