डेबी रॉयन ने ट्वेन्टी वन पायलट के ड्रमर जोश डन से सगाई की

लॉस एंजेलिस, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री डेबी रायन ने संगीत समूह ट्वेन्टी वन पायलट के ड्रमर जोश डन से सगाई कर ली है।

लॉस एंजेलिस, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री डेबी रायन ने संगीत समूह ट्वेन्टी वन पायलट के ड्रमर जोश डन से सगाई कर ली है।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, डन ने रविवार को इंस्टाग्राम के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ यह खुशी जाहिर की। उन्होंेने हीरे की एक अंगूठी के साथ डेबी को प्रपोज करने की तस्वीरें पोस्ट की।

डन ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “मुझे न्यूजीलैंड में जंगल के बीच में एक ट्री हाउस नजर आया और मैंने अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर दिया। वह मेरी जिंदगी भर की दोस्त है। मैं तुम्हें प्यार करता हूं डेबी।”

वहीं, डेबी ने ट्वीट किया, “मैंने हां कह दिया। टेक्निकली मैंने दो बार मना कर दिया लेकिन मेरा मतलब ‘हां’ से था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493