डेमन शी भारत में यूसीवेब के नए प्रमुख बने

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। अलीबाबा मोबाइल बिजनेस ग्रुप ने गुरुवार को डेमन शी को भारत तथा इंडोनेशिया में यूसीवेब का प्रमुख बनाने की घोषणा की। अपनी इस नई भूमिका में डेमन यूसीवेब इकोसिस्टम तथा कंटेंट को-ऑपरेशन के प्रभारी होंगे।

इससे पहले डेमन यूसीवेब इंडिया के महाप्रबंधक थे और कंपनी के व्यापार विकास का नेतृत्व कर रहे थे।

यूसीवेब का महत्वाकांक्षी उत्पाद यूसी ब्राउजर का भारत तथा इंडोनेशिया में 50 फीसदी बाजार पर कब्जा है और यह गूगल के क्रोम तथा ओपेरा से भी आगे है।

यूसी ब्राउजर भारत में एंड्रॉयड प्लेफॉर्म पर छठा सर्वाधिक डाउनलोड किया जाने वाला एप है, जिसे मासिक तौर पर 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता इस्तेमाल में लाते हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “बीते छह वर्षो में यूसी न्यूज की लॉन्चिंग तथा उसके एकीकरण से यूसीवेब ने भारत में खुद को सबसे बड़े मोबाइल ब्राउजर से एक अहम कंटेंट वितरण प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है।”

इस साल जनवरी महीने में अलीबाबा ने यूसीवेब को भारत तथा इंडोनेशिया में विकसित करने के लिए अगले दो वर्षो में दो अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493