लंदन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता डेमियन लेविस ने कहा है कि वह अपने नाटक ‘द गोट’ से पहले की रात अस्पताल गए थे।
‘द गोट’ का प्रीमियर यहां वेस्ट एंड स्थित थिएटर रॉयल हेमार्केट में 24 मार्च को हुआ।
बीमारी के बारे में लेविस ने ‘बीबीसी डॉट कॉम’ से बुधवार को कहा कि यहां चार-पांच सप्ताह पहले भयानक ठंड थी और चार दिन पहले बाहर गया और उनके कान में समस्या थी।
उन्होंने कहा, “मैं लगभग तीन बजे एक आपात चिकित्सक के पास गया और उसने देखा और उसने बताया कि आपके इयर ड्रम में बड़ा छेद है और आपके कान के मध्य संक्रमण है।”
dharmpath.com dharmpath