डेमी ने ‘कान्फिडेंट’ के टीजर शेयर किए

लॉस एंजेलिस, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका डेमी लोवाटो अपने नए एकल गीत ‘कान्फिडेंट’ की एक आधिकारिक संगीत वीडियो का लांच करने जा रही हैं।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, संगीत वीडियो का आधिकारिक लांच शुक्रवार को होना है। डेमी ने इससे पूर्व सप्ताहांत में अपने ट्विटर पेज पर आगामी एकल गीत की कुछ टीजर क्लिप शेयर की।

ट्विटर पर एक विमोचन क्लिप में वह काले टैंक टॉप में उग्र नजर आ रही हैं। उनके बाल बिखरे हुए हैं।

डेमी ने ट्विटर पर लिखा, “कान्फिडेंट’ आ रहा है। वीडियो का प्रीमियर नौ अक्टूबर को है।”

अन्य क्लिप में 23 वर्षीया डेमी कुछ बदमाशों को नीचे की ओर खींचती नजर आ रही हैं।

डेमी ने इस नई संगीत वीडियो के लिए नामचीन निर्देशक रॉबर्ट रोड्रिग्ज और मिशेल रोड्रिग्ज को लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493