डेमी लोवाटो को टीम में महिलाएं पसंद

लॉस एंजेलिस, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका और अभिनेत्री डेमी लोवाटो का कहना है कि लड़कों के बैंड में एकमात्र लड़की होना अच्छा लगता है लेकिन उन्हें महिलाओं के बीच रहना भी पसंद हैं।

लोवाटो ने जारी बयान में कहा, “मुझे याद है जब मैं 15 साल की थी और अपने बैंड (जोनास ब्रदर्स) के साथ टूर पर गई थी, तब मजा आया था लेकिन मैं एकमात्र लड़की थी जो खलता भी था।”

लोवाटो ने कहा, अब मेरी टीम में बहुत सारी महिलाएं हैं। मेरी मैनेजर से लेकर, हेयर ड्रैसर और मेकअप आर्टिस्ट, मेरे आसपास महिलाएं ही हैं तो मुझे बैंड में एकमात्र लड़की के होने और महिलाओं के बीच में रहने का अनुभव अच्छे से है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493