डेमी लोवातो 2017 में संगीत से ब्रेक लेंगी

लॉस एंजेलिस, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका डेमी लोवातो का कहना है कि वह नए साल में संगीत से ब्रेक लेकर चैरिटी पर ध्यान देना चाहती हैं।

वेबसाइट मिरर डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, लोवातो ने बुधवार को ट्विटर पर साझा किया, “2017 के लिए बेहद उत्साहित। संगीत और इस चौकाचौंध से ब्रेक। संगीत और मीडिया से कोई मतलब नहीं।”

अपने फैसले को स्पष्ट करते हुए लोवातो ने एक प्रशंसक से कहा, “अब मैं चैरिटी के लिए काम करना चाहती हूं।”

लोवातो ने ‘बर्नी और फ्रेंड्स’ से बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2008 में आई टीवी फिल्म ‘कैंप रॉक’ में भी अभिनय किया।

उनकी पहली डेब्यू एल्बम ‘डोंट फॉरगेट’ सितंबर 2008 में रिलीज हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493