डेमी लोवेटो के अस्पताल से जल्द डिस्चार्ज होने की संभावना

लॉस एंजेलिस, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पिछले सप्ताह कथित ड्रग ओवरडोज के बाद अस्पताल में भर्ती हुई गायिका एवं अभिनेत्री डेमी लोवेटो की सेहत में अब सुधार हो रहा है और उन्हें अगले सप्ताह अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

एक सूत्र ने वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ को बताया कि लोवेटो की हालत अब स्थिर है और उनकी टीम उन्हें पुनर्वास केंद्र भेजने जाने की योजना बना रही है।

लोवेटो के साथ काम करने वाले एक शख्स ने ‘टीएमजेड’ को बताया कि अगर लोवेटो इस लत से उबरने में खुद की मदद नहीं करेंगी तो वह भी प्रयास छोड़ देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493