लॉस एंजेलिस, 26 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका-अभिनेत्री सेलिना गोमेज, डेमी लोवेटो के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर परेशान और भावुक हो गईं।
लोवेटो मंगलवार को ड्रग ओवरडोज के बाद यहां सीडर-सिनाई मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत के बारे में एरियाना ग्रांडे और निक जोनास सहित कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें अपना सहयोग दिया।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, जब सेलिना को डेमी के बारे में यह खबर मिली तो वह परेशान और भावुक हो गईं।
सूत्र ने कहा, “वे भले ही करीबी दोस्त नहीं थे, लेकिन उन्होंने स्पेशल बॉन्ड साझा किया है और वे अब भी एक-दूसरे से प्यार करते हैं।”
इसके साथ सूत्र ने कहा, “सेलिना डेमी के परिवार के सदस्यों को अपने प्यार और समर्थन दिखाने के लिए पहुंची और यह स्वास्थ्य के बारे में परेशान करने वाला है। उन्हें अच्छा नहीं लग रहा कि डेमी परेशान हैं।”
dharmpath.com dharmpath