डेविड ओयेलोवो के बच्चे ‘द क्लोवरफील्ड पैराडॉक्स’ से प्रभावित

लंदन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश-नाइजीरियाई अभिनेता डेविड ओयेलोवो का कहना है कि उनके बच्चे उनकी अब तक कि किसी भी फिल्म से उतना प्रभावति नहीं हुए, जितना वे उनकी फिल्म ‘द क्लोवरफील्ड पैराडॉक्स’ से प्रभावित हैं।

डेविड ने अभिनेत्री जेसिका ओयेलोवो से शादी की है। दोनों तीन बेटों और एक बेटी के माता-पिता हैं। नेटफ्लिक्स की साइंटिफिक हॉरर फिल्म में डेविड एक अंतरिक्षयात्री की भूमिका में हैं।

डेविड ने अपने बयान में कहा, “मेरे तीन बेटे हैं और मैंने कई ऐतिहासिक किरदार निभाए हैं, कई महत्वपूर्ण फिल्मों में काम किया है। उन फिल्मों ने मेरे बच्चों को बिल्कुल प्रभावति नहीं किया।”

उन्होंने कहा, “वहीं, इस फिल्म के बारे में बच्चों ने कहा, ‘वाह डैड, यह बहुत बेहतरीन और शानदार है।’ तो हां, इस फिल्म को करने का यह एकमात्र कारण रहा। वे मुझसे मिलने के लिए सेट पर आए और अच्छा समय बिताया। मुझे स्पेस सूट में उल्टा लटके देखना आदि चीजें उनके लिए मजेदार रहीं।”

जूलियस ओनाह निर्देशित इस फिल्म के निर्माता जे.जे. अब्राम्स और लिंडसे वेबर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493