डेविड और मैं अब भी अच्छे दोस्त : एना फ्रेल

लॉस एंजेलिस, 30 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री एना फ्रेल साल 2010 में अपने पति डेविड थ्यूलिस से अलग हो गई थीं और बकौल एना दोनों अब भी बहुत अच्छे दोस्त हैं।

वेबसाइट ‘रेडऑनलाइन डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, एना (42) ने वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में कहा कि उनकी डेविड के साथ शादी इसलिए टूटी क्योंकि दोनों अधिकतर समय एक-दूसरे से अलग ही बिताते थे।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता। मेरा मतलब है कि डेविड के साथ, हमारे अलगाव में पैसे की कोई भूमिका नहीं रही। हमारी एक बेटी भी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493