डेविड ने की पत्नी विक्टोरिया की आर्थिक मदद

लंदन, 14 मार्च (आईएएनएस)। स्टार फुटबालर डेविड बेकहम ने अपनी पत्नी विक्टोरिया के फैशन साम्राज्य को घाटे से उबारने के लिए 52 लाख पाउंड्स की आर्थिक सहायता की है। इस डिजाइनर ब्रैंड को एक साल में 38 लाख पाउंड का नुकसान उठाना पड़ा है।

‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियल मैड्रिड फुटबाल खिलाड़ी ने अपनी पत्नी और पूर्व स्पाइस गर्ल की वित्तीय तौर पर सहायता की है।

विक्टोरिया ने दो साल पहले लंदन में माइफेयर नाम से एक फैशन स्टोर खोला था। जिसने साल 2014 में 3.4 करोड़ पाउंड्स का कारोबार किया था।

विक्टोरिया के लिए इस स्टोर की लागत 30 लाख पाउंड्स आई थी।

पिछले साल के अंत तक के आंकड़े बताते हैं, डेविड और विक्टोरिया की अपने दूसरे करियर से होने वाली कमाई बहुत अधिक है, इसलिए इनके लिए इनका दूसरा काम आर्थिक पहलू से अधिक लाभप्रद है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493