डेविड ने विक्टोरिया संग शादी के रहस्य खोले

लंदन, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के पूर्व फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम का कहना है कि उनकी और गायक से डिजाइनर बनीं विक्टोरिया का वैवाहिक जीवन कठिन दौर से गुजर कर मजबूत हुआ है।

‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रपट के अनुसार, डेविड ने रेडियो कार्यक्रम ‘डेजर्ट आइलैंड डिस्क’ में उपस्थिति के दौरान अपने वैवाहिक जीवन पर बात की।

डेविड ने पूर्व स्पाइस गर्ल की सदस्य विक्टोरिया के साथ 1999 में शादी की थी।

डेविड ने कार्यक्रम के दौरान ने कहा कि उनकी पृष्ठभूमि संस्कारों व नैतिकता से भरी रही है, इसीलिए वे दोनों एक साथ हैं और एकसाथ मिलकर काम करते हैं।

उन्होंने कहा, “हमारे माता-पिता संस्कारों के बहुत ही सख्त रहे। उन्होंने हमें सही मूल्यों के साथ बड़ा किया। इतने सालों में हालांकि कुछ गलतियां होती हैं और हम जानते हैं कि शादी को निभाना कठिन है। लेकिन हमने सही तरीके से इसे निभाया है।”

उन्होंने कहा, “हम जब भी कठिन समय से गुजरते हैं तो हम एक-दूसरे से बात करते हैं, क्योंकि हम एक-दूसरे को किसी और की तुलना में बेहतर जानते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493