डेविड फेरर ने जीता वियना एटीपी खिताब

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में फेरर ने स्टीव को 4-6, 6-4, 7-5ं से मात दी।

हालांकि, फेरर को लंदन में होने वाले साल के अंतिम टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करना बाकी है।

फेरर ने अपने करियर का 26वां एटीपी टूर खिताब जीता है।

एटीपी रैंकिंग में जापान के केई निशिकोरी 3,945 अंकों के साथ सातवें स्थान पर फेरर के साथ बराबर पर हैं।

निशिकोरी को लंदन में होने वाले फाइनल एटीपी टूर्नामेंट के लिए अभी क्वालीफाई करना बाकी है।

फ्रांस के रिचर्ड गास्केट एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो फेरर की बराबरी कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें बासेल और मास्टर्स 1000 पेरिस-बर्सी प्रतियोगिताओं में खिताबी जीत हासिल करनी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493