डेविड बेकहम को ‘प्रतिभाशाली अभिनेता’ मानते हैं गाय रिची

लंदन, 12 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार गाय रिची पूर्व स्टार फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम को प्रतिभाशाली अभिनेता मानते हैं, जो उनकी आगामी फिल्म ‘किंग आर्थर : द लीजेंड ऑफ द सोर्ड’ में नजर आएंगे।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, फिल्म में बेकहम ट्रिगर के किरदार में अभिनेता चार्ली हननैम, एडन गिलेन और जूड लॉ के साथ दिखाई देंगे।

रिची ने बेकहम की तारीफ करते हुए कहा कि वह ‘कैमरे के सामने बिल्कुल सहज’ होते हैं।

रिची ने ब्रिटिश टीवी शो ‘गुड मार्निग ब्रिटेन’ में कहा, “वह एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं और कैमरे के सामने आत्मविश्वास से भरपूर नजर आते हैं। वह एक बेहद अच्छे फुटबॉलर रहे हैं।”

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हननैम ने कहा बेकहम के अच्छे लुक को देखकर उन्हें थोड़ा डर महसूस हुआ।

अभिनेता के अनुसार, “मैंने कहा, ‘सुनो दोस्त यह मेरी फिल्म है और मैं पर्दे पर सबसे खूबसूरत शख्स नजर आना चाहता हूं’।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493