डेविड वॉर्नर की उपकप्तानी सुरक्षित : लेहमन

मेलबर्न, 6 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच और चयनकर्ता डेरेन लेहमन का कहना है कि डेविड वॉर्नर की उप-कप्तानी सुनिश्ति है। इस पर किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) बोर्ड की शुक्रवार को होने वाली बैठक में अन्य विषयों के साथ-साथ डेविड वॉर्नर की उप-कप्तानी पर भी चर्चा होगी।

बोर्ड की बैठक में वॉर्नर की उप-कप्तानी पर संशय के बारे में पूछे जाने पर चयनकर्ता लेहमन ने कहा, “नहीं, कोई संशय नहीं है। वह आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के उप-कप्तान हैं। हम वॉर्नर का समर्थन कर रहे हैं। हम इस प्रकार से खेलना चाहते हैं, जिससे हमें सफलता मिले। इसके लिए, हमें इस चीज को सुनिश्चित करना होगा कि हम सीमा से बाहर न जाएं। यहीं सफलता की कुंजी है।”

लेहमन ने कहा, “कुछ चीजें हैं, जो सीमा के बाहर हैं और इससे भावनाएं बाहर निकलती हैं। इन चीजों से पर्दे के पीछे निपटने की जरूरत है। हर किसी के अपने विचार होते हैं। हमें बस इंतजार करके यह देखना है कि आगे क्या होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493