डेविस कप : अमेरिका ने विश्व ग्रुप में सर्बिया को मात दी

बेलग्रेड, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका ने डेविस कप के विश्व ग्रुप के पहले दौर के मुकाबले में सर्बिया के खिलाफ अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है।

डेविस कप रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज सर्बिया नौवें नबंर की टीम से हार गई। इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि उसके स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक, जैंको डिपसारेविक, विक्टर ट्रोइस्की और फिलिप क्राजिनोविक चोट के कारण नहीं खेले।

इसके कारण कोच नेनाड जिमोनजिक की टीम के पास ज्यादा अनुभव नहीं था।

शुक्रवार को खेले गए पुरुष एकल वर्ग के पहले मैच में सर्बिया को डजेरे लास्लो को सैम क्वेरी ने 1-3 (6-7, 2-6, 5-7, 4-6) से हराया। वहीं जॉन इश्नेर ने सर्बिया को दुसान लाजोविक को दूसरे मुकाबले में 6-4, 6-7, 6-3, 7-6 से मात दी।

दूसरे दिन शनिवार को पुरुष युगल वर्ग में निकोला मिलोजेविक और मिलजान जेकिक की जोड़ी को अमेरिका की रयान हैरिसन और स्टीव जॉनसन की जोड़ी ने 3-1 (6-7, 6-2, 7-5, 6-4) से शिकस्त दी। यह मैच तीन घंटे तक चला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493