बोगोटा, 3 फरवरी (आईएएनएस)। कोलंबिया ने स्वीडन को 4-0 से हराकर डेविस कप फाइनल्स में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को दो एकल मैच जीतकर 2-0 की बढ़त लेने के बाद मेजबान कोलंबिया ने शनिवार को भी जीत दर्ज 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।
कोलंबिया को यह बढ़त युगल मुकाबले में मिली जब जुआन-सेबस्टियन कबाल और रॉबर्ट फराह की जोड़ी ने रॉबर्ट लिंस्टेड और मार्कस एरिकसन की जोड़ी को 6-3, 6-4 से मात दी।
चौथे मुकाबले में एलेजांद्रो गोंजालेज ने एलिआस यमर को 6-3, 6-3 से हराकर 4-0 की क्लीन स्वीप बना ली।
डेविस कप फाइनल्स 18 से 24 नवंबर तक मेड्रिड में खेला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath