डेविस कप क्वार्टर फाइनल के लिए स्पेन की टीम में नडाल

मेड्रिड, 27 मार्च (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को जर्मनी के खिलाफ होने वाले डेविस कप क्वार्टर फाइनल के लिए स्पेन की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।

टीम के कप्तान सर्गि ब्रूग्वेरा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नडाल जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन में चोटिल हो गए थे। उनके अलावा स्पेन की टीम में रोबेटरे बॉतिस्ता, पाब्लो कारेनो, फेलेसियानो लोपेज और डेविड फेरर को जगह मिली है। यह मैच छह से आठ अप्रैल के बीच खेला जाएगा।

ब्रूग्वेरा ने कहा, “राफा अब ठीक हो रहे हैं। वह चोट से उबर रहे हैं और ज्यादा अभ्यास कर रहे हैं। मैच को शुरू होने में अभी भी डेढ़ सप्ताह बाकी है।”

जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी, वो फ्रांस और इटली के बीच खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल की विजेता से भिड़ेगी।

स्पेन ने वर्ल्ड ग्रुप के पहले राउंड में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से मात दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493