साराजेवो (बोसनिया), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स ने डोविस कप प्रतियोगिता के यूरो-अफ्रीकी जोन के पहले ग्रुप में बोस्निया और हर्जेगोविना को 3-1 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को नीदरलैंड्स के खिलाड़ी रोबिन हासे ने दामिर जुमुहर को 7-5, 6-3, 6-7 (4-7), 2-6, 6-4 से हराया।
इस जीत के साथ ही नीदरलैंड्स ने विश्व ग्रुप प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है।
हासे ने कहा, “मैं खुश था, लेकिन दामिर एक अच्छे प्रतिद्वंदी हैं। वह आपको हर बार परेशान करेंगे और सबसे खतरनाक बात तब होती है, जब वह आपके दिमाग को पढ़ना शुरू कर देते हैं।”
दामिर ने हालांकि, अगले साल की प्रतियोगिता के लिए पहले से ही तैयारी करने की ठान ली है।
उन्होंने कहा, “हासे के साथ उनका भाग्य भी था, लेकिन अंत में वह जीत के काबिल थे। हमने जितना हो सका, उतना संघर्ष किया। हमें अगले साल यूरो-अफ्रीकी जोन के पहले ग्रुप में अच्छी प्रतिद्वंद्विता करनी चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath