डेविस कप : बेल्जियम को हराकर अमेरिका सेमीफाइनल में

नाश्विले (अमेरिका), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका की टेनिस टीम ने बेल्जियम को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराकर डेविस कप विश्व ग्रुप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां अब उसके सामने क्रोएशिया की चुनौती होगी।

एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी टीम शनिवार को ही सेमीफाइनल के लिए अपना स्थान पक्का कर चुकी थी और रविवार को खेला गया मुकाबला मात्र औपचारिक ही था।

रविवार को खेले गए मुकाबले में रेयान हैरिसन ने बेल्जियम के रूबेन बेमेलमेंस को एक घंटे पांच मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-4 से मात दी।

सेमीफाइनल 14 से 16 सितंबर तक खेला जाएगा जहां अमेरिका का सामना क्रोएशिया से होगा। क्रोएशिया ने एक अन्य क्वार्टरफाइनल में कजाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी।

अमेरिका सर्वाधिक 32 बार डेविस कप का खिताब जीत चुका है, लेकिन 2007 के बाद से अब तक उसने एकबार भी इस खिताब को अपने नाम नहीं किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493