डेविस कप : भारत ने कनाडा पर बनाई 1-0 की बढ़त

एडमंटन (कनाडा), 16 सितम्बर (आईएएनएस)। रामकुमार रामनाथन ने ब्राडेन सेकनुर को मात देकर भारत को कनाडा पर डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्ले-ऑफ में 1-0 की बढ़त दे दी है।

भारत के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए कनाडा के खिलाड़ी को पुरुष एकल वर्ग में 5-7, 7-6(4), 7-5, 7-5 से मात दी।

डेविस कप के इस सीजन में रामानाथन अविजित रहे हैं और उन्होंने अब तक खेले गए सभी एकल मैचों में जीत हासिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493