डेविस कप में कनाडा से होगा भारत का मुकाबला

एडमोंटन, 20 जून (आईएएनएस)। डेविस कप के अपने अगले मुकाबले में भारतीय टेनिस टीम कनाडा के खिलाफ 15 से 17 सितंबर को कोर्ट पर उतरेगी।

इस बात की घोषणा मंगलवार को की गई।

महेश भूपति की कप्तानी वाली टीम ने अपने पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को बेंगलुरू में 4-1 से हराया था। कनाडा को हराकर उसकी कोशिश विश्व ग्रुप-2018 में जगह बनाने की होगी।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने एक बयान जारी कर कहा है, “भारत और कनाडा के बीच डेविस कप का अगला मुकाबला कनाडा के नोर्थलैंड्स कोलेजियम, एडमोंटोन, अल्बर्टा में 15 से 17 सिंतबर के बीच खेला जाएगा। जीतने वाली टीम को विश्व ग्रुप-2018 में जगह मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493