डेविस कप : वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में चेक गणराज्य से भिड़ेगा भारत

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। भारत डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में शीर्ष वरीय चेक गणराज्य टीम की मेजबानी करेगा।

मंगलवार को जारी सूचना के मुताबिक यह मुकाबला 18 से 20 सितम्बर के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कहां होगा, इसकी घोषणा बाद में होगी।

विजेता टीम 2016 वर्ल्ड ग्रुप में शामिल हो जाएगा जबकि हारने वाली टीम के जोन ग्रुप 1 इवेंट्स में फिर से हिस्सा लेना होगा।

लंदन में अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ के अध्यक्ष फ्रांसिस्को रिकी बिट्टी की मौजूदगी में डेविस कप के ड्रॉ निकाले गए।

चेक गणराज्य ने डेविस कप 2012 और 2013 में जीता था। उससे पहले उसने चेकोस्लोवाकिया के नाम से 1980 में भी यह खिताब जीता था।

भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराते हुए वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में प्रवेश किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493