नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। सोमदेव देवबर्मन ने शुक्रवार को दूसरा एकल मुकाबला जीतकर भारत को यहां जारी डेविस कप वल्र्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में चेक गणराज्य के खिलाफ 1-1 से बराबरी दिला दी।
आर. के. खन्ना स्टेडियम में विश्व के 164वीं वरीयता प्राप्त सोमदेव ने अपेक्षाओं के भारी दबाव के बीच खेलते हुए बड़ा उलटफेर किया और विश्व के 40वीं वरीयता प्राप्त जिरी वेसेले को 7-6, 6-4, 6-3 से मात दी।
भारत को पहले एकल मुकाबले में हार मिली थी। युकी भाम्बरी चेक गणराज्य के लुकास रोसोल से पहला एकल मैच हार गए थे।
विश्व के 125वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी युकी को विश्व के 85वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रोसोल से 2-6, 1-6, 5-7 से मात झेलनी पड़ी थी।
चेक गणराज्य के पहले मुकाबले में युकी की हार के बाद भारत की आंखें सोमदेव देवबर्मन पर टिकी थीं और सोमदेव बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत की उम्मीद पर खरे उतरे।
dharmpath.com dharmpath