डेविस, जूलिया जल्द एक फिल्म में साथ नजर आएंगी

लॉस एंजेलिस, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री वियोला डेविस और जूलिया रॉबर्ट्स अमेरिकी लेखिका जोडी पिकॉल्ट्स के उपन्यास ‘स्माल ग्रेट थिंग्स’ पर आधारित एक फिल्म में नजर आएंगी।

‘वैराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘ला ला लैंड’ के निर्माता मार्क प्लैट एडम सीगल के साथ अपनी मार्क प्लैट प्रोडक्शन कंपनी के तहत इस फिल्म को बनाएंगे।

स्माल ग्रेट थिंग्स प्रसव कराने वाली नर्स के आसपास घूमती है जो एक कनेक्टिकट अस्पताल में नवजात शिशुओं की देखभाल करती है। इस नर्स को श्वेत रंग वाले लोगों के नवजात बच्चों को न छूने का आदेश मिला है। अस्पताल में एक बच्चे की मौत के बाद बच्चे के मां-बाप उसे अदालत ले जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493