लॉस एंजेलिस, 8 मई (आईएएनएस)। गायिका कैली रोलैंड का कहना है कि अगर ‘डेस्टिनी चाइल्ड’ को अपने बैंड में चौथे सदस्य को जोड़ना हो तो उन्हें पूर्व अमेरिकी प्रथम महिला मिशेल ओबामा के रूप में अपना चौथा सदस्य मिल सकता है।
बियॉन्से नॉलेस और मिशेल विलियम्स के साथ इस बैंड की तीसरी सदस्य रोलैंड ने वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ को बताया कि मिशेल ओबामा बेहतरीन डांस करती हैं और इसमें उनका कोई सानी नहीं है।
रोलैंड ने पहली बार मिशेल का डांस फिलाडेल्फिया के एक कार्यक्रम में देखा था, जहां मिशेल ‘एंपायर’ स्टार जसी स्मॉलेट के साथ थिरकी थीं।
dharmpath.com dharmpath