डैटसन इंडिया ने हरमनप्रीत को तोहफे में दी रेडी गो कार

नोएडा, 31 अगस्त (आईएएनएस)। इसी साल इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को गुरुवार को डैटसन इंडिया ने अपनी रेडी-गो कार देकर सम्मानित किया।

हरमनप्रीत विश्व कप के सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रनों की पारी खेल सुर्खियों में आई थीं।

डैटसन इंडिया के उपाध्यक्ष जेरोम साइगॉट ने इस मौके पर कहा, “भारत के युवा अचीवर्स की महत्वाकांक्षाओं को बढ़ाने के लिए डैटसन काफी मेहनत कर रही है। हमें यह देखकर खुशी है कि हरमनप्रीत जैसी महिलाएं देश का नाम रोशन कर रही हैं। हम उन्हें विश्व कप में उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई देते हैं और उन्हें रेडी-गो सौंपकर हमें बहुत खुशी हो रही है।”

हरमनप्रीत ने इस पर कहा, “इस सम्मान के लिए शुक्रिया डैटसन इंडिया। इससे मेरे लिए अभ्यास पर जाना आसान होगा। मैं इसमें अपने परिवार को भी घुमाना पसंद करूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493