डैड की बायोपिक के लिए रणवीर उपयुक्त : सोनाक्षी

मुंबई, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा का किरदार निभाने के लिए रणवीर सिंह उपयुक्त अभिनेता हैं। वह उनके साथ फिल्म ‘लुटेरा’ में काम कर चुकी हैं।

शत्रुघ्न ने इससे पहले कहा था कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो वह अपने किरदार में वह रणवीर को देखना चाहेंगे और सोनाक्षी भी इससे सहमत हैं।

सोनाक्षी ने आईएएनएस से कहा, “इस समय अगर कोई मेरे पिता की उर्जा और व्यकित्तव से मेल खाता है तो वह रणवीर हैं। वह उनका किरदार निभाने के लिए उपयुक्त हैं। उनके किरदार में रणवीर को देखना दिलचस्प होगा क्योंकि मैं ‘लूटेरा’ के अभिनेता के साथ काम कर चुकी हूं और इस बार उन्होंने यह साबित कर दिया।”

अभिनेत्री 1969 फिल्म ‘इत्तेफाक’ के रीमेक में दिखाई देंगी। वहीं उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी तक मूल फिल्म नहीं देखी।

सोनाक्षी ने कहा, “हमारी पीढ़ी के कई लोगों ने अभी तक फिल्म नहीं देखी। उनके लिए यह पूरी तरह से अलग फिल्म होगी। फिल्मकार नए हैं और अभिनेताओं का नयापन देखते हैं। हम जनवरी में फिल्म की शूटिग शुरू करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493