डैनियल हमें प्रेरित करने के लिए धन्यवाद : बॉलीवुड

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता और तीन बार के ऑस्कर विजेता डैनियल डे लुईस की अभिनय से अवकाश की घोषणा के बाद राजकुमार राव, हंसल मेहता और निम्रत कौर जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उनके प्रति कृतज्ञता जताते हुए कहा कि हॉलीवुड अभिनेता से उन्हें अभिनय के क्षेत्र में बड़ी प्रेरणा मिली।

वैरायटी मैगजीन की रिपोर्ट में एक बयान में डे लुईस के प्रवक्ता ने मंगलवार को इस खबर की पुष्टि की। हालांकि उन्होंने इस निर्णय के पीछे का कारण नहीं बताया।

प्रवक्ता ने कहा, “डैनियल डे लुईस एक अभिनेता के रूप में अब काम नहीं करेंगे। वह कई सालों से उन्हें सहयोग और प्यार देने के लिए अपने सहयोगियों और दर्शकों के आभारी हैं। यह एक निजी फैसला है और न ही वह और न ही उनके प्रतिनिधि इस पर आगे कोई टिप्पणी करेंगे।”

उनके इस निर्णय पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

निर्देशक हंसल मेहता ने कहा, “इस पीढ़ी में होना हमारा सौभाग्य है, जिसमें डैनियल डे लुईस जैसे प्रतिभाशाली शख्स हुए। मेरी पसंदीदा फिल्में- ‘माई लेफ्ट फुट’ और ‘इन द नेम ऑफ द फादर’।”

अभिनेता राजकुमार राव ने कहा, “यकीन नहीं होता.. जब अभिनय के भगवान इसे छोड़ने का फैसला लेते हैं। हमें प्रेरित करने के लिए धन्यवाद सर। आप हमेशा याद रहेंगे।”

अभिनेत्री निम्रत कौर ने कहा, “डैनियल डे लुईस.. असाधारण कलाकार। दिग्गज। आदर।”

संगीत निर्देशक विशाल डडलानी ने कहा, “सर्वश्रेष्ठ में से एक। दुख है कि हमें अब उनकी और फिल्में देखने को नहीं मिलेंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493